ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीटे हासिल कर बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली जेजेपी के वरिष्ठ नेता और उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहली बार विधानसभा पहुंचे। आज उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने दफ्तर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है।
उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हरियाणा सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर दफ्तर अलॉट हुआ है। उनको पूर्व में वित्त मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु वाला ऑफिस दिया गया है।
बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी ने गठबंधन से सरकार बनाई है। और जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज हरियाणा के विधानसभा सत्र से पहले दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सचिवालय पहुंचे और दुष्यंत चौटाला ने अपना ऑफिस संभाला।


