जहरीले स्मॉग ने ली कई मासूमों की जिंदगियां, मचा हाहाकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिवाली को बीते एक हफ्ता हो गया है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण का सिलसिला लगातार जारी है और यही नहीं बल्कि दिल्ली के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिवाली को बीते एक हफ्ता हो गया है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण का सिलसिला लगातार जारी है और यही नहीं बल्कि दिल्ली के बाद अब पंजाब और हरियाणा में स्मॉग के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।

pollution

बीते दिन यानी की 3 नवंबर को पंजाब में अलग- अलग दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। वहीं हरियाणा की बात करें तो 18 शहरों में Quality of air index 400 microgram से ज्यादा दर्ज किया गया। आपको ये भी जानना जरूरी है कि सोनीपत और पंचकूला को छोड़कर हरियाणा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र को छोड़ ज्यादातर जिलों में 4-5 नवंबर को स्कूलों में छुट्‌टी भी घोषित कर दी गई है।

pollution

वहीं, जींद सहित कई शहरों में प्रदूषण स्तर इतना खतरनाक हो गया है कि या यहां मेडिकल इमरजेंसी के हालात हो गए हैं। जींद में प्रदूषण का स्तर 1,615 माइक्रोग्राम पहुंच गया है। तो पानीपत में 655 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में 600 और पलवल में 570 रहा। अब लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, और जो लोग निकल भी रहे हैं उन्हें सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कुछ लोगों को घरों में भी सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

बात अगर पंजाब की करें, तो कम विजिबिलीटी के कारण बरनाला में तीन सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें 9 घायल हो गए। उधर, संगरूर-भवानीगढ़ हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली-बस टक्कर में किसान की मौत हो गई। यहां 30 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। लुधियाना में रविवार को स्मॉग की वजह से पांच हादसों में 3 की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग इस हादसे में घायल हो गए। पटियाला में Air Quality Index सबसे ज्यादा 415 के लेवल को पार कर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *