ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हर किसी देश में कचरे को लेकर एक बड़ी समस्या रहती है, हालांकि उससे छुटकारा पाने के लिए कई अहम कदम भी प्रशासन द्वारा उठाए जाते हैं। एक खास खबर हम आपको आज बताते हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
कचरे की हम बात कर रहे हैं, तो ब्रिटेन से भी हर साल लगभाग 50 लाख मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। जिसमें से सोचिई केवल एक तिहाई से भी कम कचरा रिसाइकिल नहीं हो पाता। लेकिन इसी को देखते हुए ब्रिटिश कंपनी ने एक अहम कदम उठाने का फैसला लिया और बताया कि वो इन कचरों से ईंधन बनाएगी, जिसका हाईड्रोजन कारों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
आपको बता देते हैं कि पावर हाउस एनर्जी ने एक इस तरह की प्रक्रिया को विकसित किया है, जिसमें वेस्ट मैटिरियल के टूकड़े किए जाते हैं और फिर इसे करीब 1800 डिग्री फैरेनहाइट यानी की 815° सेल्सियस तापमान पर गर्म करते हैं। इससे सिंथेटिक गैस का उत्पादन होता है, जो हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन मोनो-ऑक्साइड का मिश्रण है।
पावर हाउस एनर्जी कंपनी के मुताबिक, सिंथेटिक गैस को जलाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है या इससे हाइड्रोजन अलग कर वाहनों में ईंधन के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हाइड्रोजन ईंधन सेल वाले वाहन इलेक्ट्रिक मोटर्स से संचालित होते हैं। जब तक सेल को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलती रहती है, यह बिजली पैदा करता रहता है।
चलिए अब आपको ये भी बता देते हैं कि हाइड्रोजन कार के क्या- क्या फायदे होते हैं-
आपको जानकर हैरानी होगी कि बैटरी से चलने वाली कारों की तुलना में हाइड्रोजन ईंधन वाली कारों के दो फायदे हैं। पहला ये कि कार को लंबी दूरी तक ड्राइव किया जा सकता है। और दूसरा ये कि ईंधन भरने में कुछ ही समय लगता है, जबकि बैटरी को चार्ज करने में घंटों लग जाते हैं।
एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसकी माने तो, जापान में 2025 तक लगभग 2 लाख हाइड्रोजन कारें होंगी। इस बारे में पावर हाउस एनर्जी के सीईओ का कहना है कि कि ट्रांसपोर्ट के लिए हाइड्रोजन बेहतर ईंधन है। बड़े ट्रको और बसों के लिए भविष्य में ऐसी ही ईंधन का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अभी हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन बहुत कम हैं और काफी दूर-दूर हैं और ब्रिटेन में ऐसे ईंधन स्टेशन 20 से भी कम हैं। जापान ने अपना लक्ष्य तय किया हुआ है कि 2025 तक वहां की सड़कों पर दो लाख हाइड्रोजन कारें होंगी और वहां पर करीब 320 फ्यूल स्टेशन भी लगाए जाएंगे।
वहीं, इस संबंध में अमेरिका की नॉन प्रोफिट ऑर्गनाइजेशन union of concerned scientists की माने तो, यूनियन हाइड्रोजन कारे पारंपरिक वाहनों की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में 30% से अधिक की कमी कर सकती हैं। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि पावर हाउस एनर्जी की ब्रिटेन में 11 जगहों पर प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना भी है। कंपनी का कहना है कि हाइड्रोजन ईंधन के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आएगी।






