ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में कैंसर की भयानक बीमारी आग की तरह फैल रही है। नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2019 (NHP) की रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। NHP की एक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में कॉमन कैंसर समेत ओरल कैंसर, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के मामले में लगभग 324% की वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में 6.5 करोड़ लोग क्लिनिक्स में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे, जिनमें 1.6 लाख लोगों में सामान्य कैंसर (Cancer) पाया गया. यानी लोगों में सामान्य कैंसर के अलावा दूसरे प्रकार के कैंसर भी तेजी से फेल रहे हैं. वहीं, 2017 में कैंसर के 39,635 मामले देखने को मिले थे। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि, लोगों की बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान की आदतें, स्ट्रेस और तंबाकू के सेवन की वजह से कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।
