ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसका एक और उदाहरण सामने आया है फरीादाबाद में। यहां NIT क्षेत्र के इनेलो के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बता दें, इनेलो के पूर्व विधायक रहे नगेंद्र भड़ाना के ऑफिस में तोड़फोड़ कर विधायक को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना 20 अक्टूबर की जहां हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने थे। उससे एक दिन पहने कुछ अज्ञात बदमाश नगेंद्र के दफ्तर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरु कर दी।
वहीं इनेलो के पूर्व विधायक नगेंद्र ने बताया कि 20 अक्टूबर को कुछ बदमाश उनके दफ्तर में उन्हें जान से मारने के इरादे से घुसे और आते ही तोड़फोड़ शुरु कर दी। अज्ञात बदमाशों ने उनपर लाठी व डंडो से भी हमला कर दिया और उसके बाद हवाई फायर भी किए। पूर्व विधायक ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक नीरज शर्मा पर आरोप लगाया है ।फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एनआईटी से कांग्रेस की टिकट पर जीतकर आए विधायक नीरज शर्मा के भाई मनेश शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

