ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रकों की आमने- सामने की टक्कर हो गई और एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बसई फ्लाईओवर पर सुबह करीब 7 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए दोनों ट्रकों की आमने- सामने की टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की जहां मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा ड्राइवर घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर खुद वहीं से फरार हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

