ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने हाहाकार मचा रखा है। आलम यह है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी कडी़ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, दिल्ली के प्रदूषण से पूरे भारत के सम्मान पर असर पड़ता है। इसलिए जावड़ेकर जी को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।
आगे कहा है कि, इस मौसम में वायु प्रदूषण सिर्फ दिल्ली की नहीं, बल्कि उत्तर भारत की समस्या है।इसलिए हमें पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए साथ आकर मजबूत और समयानुसार योजनाएं बनानी चाहिए।

