हिमाचल के बेटे स्वास्तिक ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, प्रदेश का बढ़ाया मान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के बेटे स्वास्तिक गर्ग ने अमरीका की ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कर प्रदेश का नाम रोशन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के बेटे स्वास्तिक गर्ग ने अमरीका की ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जी हां, बिलासपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. प्रवीण व डॉ. संदीपा के बेटे स्वास्तिक गर्ग ने ‘यादाश्त’ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

record

एक मिनट में 70 शब्दों को किया याद
दरअसल, अमरीका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड  की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्तिक ने सिर्फ एक मिनट में 70 शब्दों को याद किया। स्वास्तिक को कंपनी ने याद करने के लिए 70 शब्द दिए, जिन्हें उसने एक मिनट में याद किया और सीधा व उल्टा बताने के अलावा बीच में कौन से क्रम पर कौन सा शब्द है, यह भी बता कर इस प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है।

swastik

 

बिलासपुर के नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले स्वास्तिक मूल रूप से सोलन जिला के सुबाथू के समीप नौरा-खंडोल गांव के रहने वाले हैं और बिलासपुर के नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है और वर्तमान में बेंगलुरू की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश के लाल ने यह उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि देश और प्रदेश को भी गौर्वान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *