हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में BJP, पार्टी में होगा बड़ा बदलाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ’75 पार’ का नारा लेकर चली थी लेकिन उम्‍मीद के मुताबिक जीत न मिल सकी। सभी प्रयासों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ’75 पार’ का नारा लेकर चली थी लेकिन उम्‍मीद के मुताबिक जीत न मिल सकी। सभी प्रयासों के बावजूद भी बीजेपी 40 सीटों पर आकर सिमट गई। ऐसे में पार्टी के प्रदेश संगठन में बदलाव होना तय माना जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय नेतृत्व की नाराजगी के कारण अब नए प्रदेश अध्यक्ष पद की लाबिंग शुरू हो गई।

SUBHASH BRALA

बात करें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की तो उनके नेतृत्व में भाजपा इस बार बहुमत प्राप्‍त नहीं कर पाई। सुत्रों के अनुसार, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के नाते सुभाष बराला के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। इसलिए दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले हरियाणा के भाजपा संगठन में बदलाव तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *