ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर से देश द्रोह की धारा 121 और 121ए हटा दी गई है।
बता दें कि आज पंचकूला हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सभी पर आरोप तय किए गए। हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर IPC की धारा 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत आरोप तय किये हैं।
दरअसल, 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के मामला में हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर सुनवाई चल रही है, एडिशनल सेशन जज संजय संधीर की कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। बता दें कि हनीप्रीत साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह मामले की आरोपी है।


