झारखंड में चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कितने चरणों में होगा मतदान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब झारखंड में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब झारखंड में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि, पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी। इसके बाद चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को पांचवें चरण की वोटिंग होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

election

पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों पर, चौथे चरण 15 सीटों पर और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *