ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 82 वर्षीय गुरुदास दासगुप्ता का गुरुवार सुबह निधन होने की खबर आई है। बता दें कि गुरुदास दासगुप्ता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के तौर पर सेवा प्रदान कर चुके हैं। इनके राजनीतिक करियर की बात की जाए तो यह अपने पूरे जीवनकाल में 3 बार राज्यसभा के और 2 बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
देश के दिग्गज वामपंथी नेताओं में से एक जाने जाने वाले गुरुदास दासगुप्ता 1985 में पहली बार राज्यसभा के मेंबर पद के लिए चुनाव लडे और राज्यसभा के मेंबर बने। इस पश्चात 1988 में पुनः इन्हे राज्यसभा के मेंबर के रूप में चुना गया।
जीवन की प्राप्तियां
3 नवंबर 1936 को जन्मे गुरुदास दासगुप्ता ने अपने जीवन की कई उच्च प्राप्तियों को हासिल किया है। 3 बार राज्यसभा के और 2 बार लोकसभा के सदस्य पद पर रह चुके गुरुदास दासगुप्ता 2004 में प्रथम बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। इस दरान उन्होने वित्त समिति और पब्लिक अंडरटेकिंग समिति के सदस्य के तौर पर सेवा निभायी।
गुरुदास दासगुप्ता 2009 में दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए, जिस दौरान वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल के नेता के पद पर विद्यमान रहे। वे कई सांसद समितियों से भी जुड़े हुए थे। अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने कई बुलंदियों को छुआ।
क्रिकेट और संगीत प्रेमी
भाषा के ज्ञानी और अपनी प्रखर वाकशैली के लिए मशहूर गुरुदास दासगुप्ता को क्रिकेट और संगीत में भी विशेष रूचि थी। वे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के कैब सदस्य भी रह चुके हैं। अपने खाली समय में ये संगीत सुना करते थे।

