ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंसानियत को शर्मसार करने वाली मुंबई के सायन कोलीवाड़ा पुलिस सटेशन की एक घटना सामने आयी है। बता दें कि सायन कोलीवाड़ा का रहने वाला विजय सिंह दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के बाद अपने घर से थोड़ी दूर वडाला ट्रक टर्मिनल अपनी मेटरसाइकिल से पहुंचा तो उसकी बाइक की लाइट सामने बैठे एक प्रेमी जोड़े पर पड़ी। यहां से मामला शुरू हुआ , बाइक की लाइट प्रेमी जोड़े पर पड़ते ही वहां बैठे जोड़े में से लड़के ने विजय को गाली दी और उसकी बाइक रुकवा ली। मामले को और ज्यादा बढ़ाते हुए अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और विजय से मारपीट भी शुरू कर दी।
मामला यहां भी नहीं थमा की उन्होंने पुलिस को बुलाया और प्रेमी जोड़े ने झूठा आरोप लगाते हुए कहा कि ये तीनो लड़के हमे छेड़ रहे है। इतना कहने पर पुलिस ने बिना किसी किसी डिटेल्ड इन्क्वायरी के विजय ओर उसके दोस्तों को मारा। पुलिस मारते मारते विजय सिंह और उसके साथ वालो को पुलिस चौकी ले गयी और ले जा के तीनों को बिना किसी इन्क्वायरी के अलग अलग लॉकअप में डाल दिया। यहां तक कि उस वक्त भी लड़की और उसके साथ के लड़के ने इन तीनो पे हाथ उठाया।
पुलिस ने विजय को हाथ पैर से सीने पर भी मारा जब कि, झूठा आरोप लगाने वाले लड़कों से बहुत अच्छे से पेश आये। मिली जानकारी के मुताबिक उनमे से एक लड़के ने तो पुलिस चौकी में विजय को जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन इस पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नही दिखी। पुलिस की इस हरकत से ये तो साफ़ है की पुलिस भी कहीं न कहीं इस मामले से जुडी हुई है।
रविवार की रात करीब 2:30 बजे विजय के सिने में तकलीफ हुई और उसने पिने का पानी मांगा लेकिन स्टाफ ने पानी नही दिया। विजय की मां और उसके छोटे भाई ने जब पानी देने की कोशिश की तो उनसे भी पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत बुरा व्यवहार किया गया।
पुलिस का ऐसा घिनौना चेहरा जो सारे देश की पुलिस को शर्मसार करता है, जिसने बिना किसी करवाई के एक मासूम को जेल में ही नहीं डाला बल्कि उसे पूरी रात पानी के लिए भी तड़पाते रहे और सुबह जब उसे घरवालो को सौंपा गया तो मासूम विजय दम तोड़ चुका था।
पुलिस की घिनौनी हरकत यहां भी खत्म नहीं हुई और जब परिवार वालो ने पुलिस को घर ले जाने के लिए गाड़ी मांगी तो कांस्टेबल ने जवाब दिया की हमारे पास गाड़ी नहीं है ola बुक करके चले जाओ।
आप समझ भी नहीं सकते होंगे कि, विजय की मां-बाप किस हालत में होंगे, जिनका बेटा उनके सामने ही पुलिस की हैवानियत की भेंट चढ़ गया। कुछ ही महीनो में विजय की शादी भी होने वाली थी। परिवार के ऐसे खुशनुमा माहौल में विजय की मरने की खबर से अब मातम छाया हुआ है, जिसका सिर्फ और सिर्फ जिम्मेदार मुंबई सायं कोलीवाड़ा की पुलिस है। अब देखना यह है की इन हैवानियत की जीती जागती दास्तान के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार क्या फैसला लेती है।

