ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- NIA ने भारतीय टीम पर हमले की आशंका जताते हुए BCCI को एक पत्र भेजा है। जानकारी के मुताबिक NIA को धमकीभरा एक गुमनाम पत्र मिला है। इस के बाद मंगलवार रात को दिल्ली पुलिस को टीम इंडिया के खिलाड़ियों खास तौर पर कप्तान विराट कोहली की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। बता दें आपको की ये धमकी केवल भारतीय क्रिकेटरस को ही नहीं मिली है बल्कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पर भी आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। ये धमकी मिली भी तब, जब 3 नवंबर को भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होना है, जो कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है। हो सकता है कि, इस आतंकी हमले से खेल का कुछ सम्बन्ध हो।
आतंकी हमले से सम्बंधित जानकारी देते दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों के मुताबिक, NIA को मिली चिट्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का नाम भी चिट्ठी में लिखा है, जिन पर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी तक चिट्ठी किसने भेजी है और क्यों भेजी है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
ऑल इंडिया लश्कर कर सकता है हमला
मिली खुफिया जानकारी के अनुसार केरल के कोझिकोड का ऑल इंडिया लश्कर नामक संगठन हमले को अंजाम दे सकता है। मिली धमकी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से सभी राजनितिक मंत्रियों और भारतीय खिलाडियों की सुरक्षा को और अधिक बढाया जा रहा है।

