ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी बहस बाज़ी चल रही है। शिवसेना बीजेपी को 50-50 का किया हुआ वादा याद करवा रही है पर शिवसेना के इस फॉर्मूले को बीजेपी की कुछ खास तवज्जो नहीं मिली है। इसी बीच बुधवार को महाराष्ट्र विधयक दल की बैठक भी आयोजित की गयी है, जिसमें देवेंद्र फडणवीस को विधयक दल का नेता चुने जाने की पूरी उम्मीद है।
इस बैठक का आयोजन महाराष्ट्र विधानसभा भवन में किया गया है, जहां पर्यवेक्षक के तौर पर विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय आलाकमान की और से नरेंद्र सिंह तोमर, अविनाश राय खन्ना मौजूद होंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को 105 और शिवसेना के 56 विधायको को जनता ने चुना है, जब कि कुल 161 का आंकड़ा निश्चित बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक है।
बीजेपी की महाबैठक
विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 105 सीटों पर बहुमत मिली है, जो कि सरकार बनाने के लिए काफी नहीं है। इस लिए बीजेपी ने शिवसेना के साथ समझौता किया है। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा भवन में आयोजित बैठक में सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुनने के पक्ष में हैं। शिवसेना के साथ जारी खींचतान में देवेंद्र फडणवीस ने अगले मुख्यमंत्री बनने का खुला ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होने कहा कि शिवसेना के साथ 50-50 के फार्मूले पर कोइ वादा नहीं किया गया था।
CM पद पर अड़ी शिवसेना
वहीं शिवसेना का मुख्यमंत्री पद लेने का फैसला अभी भी वहीं अटका हुआ है, जिस पर भाजपा की कोइ खास प्रतिकिर्या नहीं दिखी है। इस पर शिवसेना के संजय राउत ने कहा है कि, चुनाव से पहले 50-50 के फार्मूले का वादा भाजपा ने मीडिया के सामने किया था। इस तहत मुख्यमंत्री पद शिवसेना का है। इस मसले पर बीजेपी और शिवसेना के बीच विवाद जारी है।


