ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा का हर वर्ग भाजपा के संकल्प पत्र और जन नायक जनता पार्टी के जन -सेवा पत्र में किये वादों पर गठबंधन सरकार की कलम चलने के इंतज़ार में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की 2. O की राजनीती पर पहली बैठक भी मंगलवार दोपहर को हो चुकी है। बस अब राज्य की जनता को इंतज़ार है तो जनता से किये वादो के पूरा होने का। बता दें की 2.O पर मंगलवार को हुई बैठक के दौरान किसान, महिला, कर्मचारी और बेरोज़गार हर वर्ग की निगाहे मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर थी, उनकी कही हर बात पर थी।
हालांकि इस बैठक में किसान, नोजवानो के प्रति फैसले तो लिए गए हैं पर संकल्प और जन सेवा पत्र में किये किसी भी वादे पर अब तक कोई अम्ल नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर कदम पर साथ हैं पर देखना यह होगा कि, यह साथ और यह वादा कब तक बना रहता है।
दोनों मंत्रियों की पहली बैठक से जनता को बहुत उम्मीदे थी जो की पूरी नहीं हो पाईं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री ने कुछ सीमित मुद्दों पर ही चर्चा कर निर्णय लिए हैं। अभी तक कोई बड़ी घोषणा नहीं की गयी या हो सकता है कि उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कैबिनेट मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करके साझा कार्यक्रम लागू करना चाहते हों। जेजेपी के जन-सेवा पत्र में कई ऐसे वादे भी हैं, जिन्हे लागू करने में अड़चने भी आ सकती हैं। इस चलते भाजपा भी अपनी हर चाल देख- परख कर चलेगी तांकि जन नायक जनता पार्टी के साथ बनें इस नये रिश्ते में कोइ खटास न आने पाए।
हो सकता है कि हरियाणा की गठबंधन सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम लागू करने का निर्णय ले, जिसमे हर चरण में दोनों घोषणा पत्र से एक दो बड़े वादों को शामिल किया गया हो। किन वादों को पहले पूरा करना है और किन वादों को पूरा करने में वित्तीय कोष अधिक लगेगा इस बात पर भी चर्चा की जा सकती है।
जेजेपी के वादों पर भाजपा का स्टैंड
जेजेपी ने अपने वादे में किसानों एवं छोटे दुकानदारों का कर्ज माफ करने, जमीन की नीलामी बंद करवाने का वादा किया था। भाजपा सरकार जब कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान किसानों का सहकारी बैंकों का 4750 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। अब दोबारा कर्ज माफी का निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है।
जेजेपी ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन 5100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है, जब कि, अपने पहले कार्यकाल के दौरान भाजपा ने महंगाई अनुसार पेंशन बढाने का वादा किया है। ऐसे में न्यूनतम साझा कार्यक्रम में चरणबद्ध तरीके से पेंशन बढ़ाने का फैसला लेने पर भाजपा दबाव बना सकती है।
जेजेपी ने अपने जन -सेवा पत्र में सभी नौकरियों में 75 प्रतिशत सीटें हरियाणवियों के लिए आरक्षित करने का वादा किया है, जिसको लागू हो पाने में जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
वादे पुरे करने को लेकर क्या है मुख्यमंत्री का फैसला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, बीजेपी और जेजेपी सरकार का साझा कार्यक्रम किया जाएगा, जो कि जनता के हित में होगा। इसके लिए जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा।

