ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को संकेत दिया कि भारत में हजारों प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए जल्द ही एक अनुबंध प्रणाली जारी होगी, जिससे हम उन्हें बेहतरीन सुरक्षा दे सकेंगे। गांगुली ने पीटीआई को दिए अपने पहले साक्षात्कार में इस बात का उल्लेख किया था, कि उनके लिए भारतीय क्रिकेटरों का वित्तीय स्वास्थ्य पहले है और वह अपनी मैच फीस बढ़ाना चाहते हैं।
सोरव गांगुली का लिया ये फैसला घरेलू क्रिकेटरों के लिए गेम चेंजर का काम कर सकता है। बीसीसीआई अध्यक्ष देश के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए वार्षिक केंद्रीय अनुबंध की तरह एक सुरक्षित संरचित भुगतान प्रणाली लाना चाहते हैं। “हम प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए एक अनुबंध प्रणाली लाएंगे। हम नई वित्त समिति से एक अनुबंध प्रणाली तैयार करने के लिए कहेंगे, “गांगुली ने विशेष बातचीत के दौरान पीटीआई को बताया।
”BCCI अध्यक्ष सोरव गांगुली ने कहा कि, बहुत काम चल रहा है। उन्होने कहा कि, “अभी चार-पाँच दिन हुए हैं और बीच में दिवाली का ब्रेक भी था। सब कुछ का आकलन करने और उसे आगे बढ़ने में लगभग दो सप्ताह लग सकते हैं।वर्तमान में, एक भारतीय क्रिकेटर सालाना खेले जाने वाले मैचों के आधार पर लगभग 25 से 30 लाख कमाते है। प्रथम श्रेणी के खेल के लिए मैच शुल्क 35,000 प्रति दिन है और भारतीय क्रिकेटरों को प्रसारण अधिकारों के माध्यम से BCCI द्वारा अर्जित सकल राजस्व में से 13 प्रतिशत वितरित किया जाता है।
हालांकि भारत जैसे बड़े देश में, ठेका सिस्टम के लिए तौर-तरीकों पर काम करना एक जटिल सवाल होगा, क्योंकि हर राज्य में अलग-अलग कार्य प्रणाली होती है। चाहे BCCI खिलाड़ियों के ग्रेडेशन के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार करता है या राज्य इकाइयों को ऐसा करने का निर्देश देता है, गांगुली सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

