ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अमेरिका सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ISIS का सरगना अबु बक्र अल-बगदादी को हवाई हमला कर ढेर कर दिया है | बताया जा रहा है कि इराकी खुफिया एजेंसियों की मदद से बगदादी तक पहुँचने की लोकेशन ट्रेश की गई थी। हालांकि अबु बक्र अल-बगदादी के मरने की पुष्टि नहीं हो पा रही है तो वहीं दूसरी और अमेरिकी सेना से जुड़े सूत्रों की ओर से उसके मरने का दावा किया जा रहा है | अमेरिका सेना बगदादी को 5 सालों से ढूंढ रही थी | जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कहा था कि कुछ बड़ी घटना हुई है |
Something very big has just happened!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 27, 2019
आपको बता दे कि खूंखार आतंकवादी ISIS का सरगना ईराक और सीरिया में रहता है। अबू बक्र अल-बगदादी 2014 में चर्चा में आया था | अबू बक्र अल-बगदादी इतना खौफनाक था कि धर्म के नाम पर वो अधर्म का पूरी दुनिया में साम्राज्य स्थापित करना चाहता है | वो लोगों को दडिंत करता था | महिलाओं को वो अपना सेक्स का शिकार बनाता था | खुनी वीडियो बनाकर वो इंसानों में खौफ पैदा करता था और बच्चों को फिदायीन बनाने के लिए वो पाठशाला चलाता है |
अमेरिका सेना के हवाई हमले में खूंखार आतंकवादी ISIS का सरगना अबु बक्र अल-बगदादी के मरने की एक और वीडियो सामने आई है | ये वीडियो इराक की सरकारी टेलीविजन की और से जारी किया गया है | जिसमें हमले की पुष्टि की गई है | वीडियो में बम धमाके से जमीन में एक बड़ा गड्ढा बना हुआ दिखाई दे रहा है | वीडियो में खून से सने कपड़ों के चीथड़े दिखाई दे रहे है | जिसके बाद टीवी रिपोर्ट की ओर से दावा किया गया है कि अमेरिकी हमले में बगदादी मारा गया है ओर ये खून से सने कपड़े उसके ही है | जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ISIS का सरगना अबु बक्र अल-बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की है |
Iraqi state TV airs footage of raid on Baghdadihttps://t.co/9I5dA0fB3k pic.twitter.com/qnGr38vi82
— Yeni Şafak English (@yenisafakEN) October 27, 2019

