विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सुभाष बराला का सामने आया ये बयान..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। नतीजों के अनुसार किसी भी पार्टा को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। नतीजों के अनुसार किसी भी पार्टा को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी ने 40 सीटों पर फतेह हासिल की है, लेकिन सत्ता की चाबी से छह कदम दूर है। अब बीजेपी निर्वाचित होकर आए निर्दलियों को साधने में जुट गई है। वहीं हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके सुभाष बराला ने कहा कि, निर्दलीय विधायक बीजेपी के साथ हैं और राज्य में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बराला ने कहा, ‘जनता का जनादेश बीजेपी को मिला है। हालांकि इस बात की हम समीक्षा भी करेंगे कि हमें इस बार पिछली बार की तुलना में सात सीटें कम क्यों मिलीं। पार्टी और मुझे स्वयं इस चुनाव के परिणामों से सीखने को मिलेगा। हम राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *