ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज: हरियाणा में मतगणना के दौरान सामने आ रहे रूझानों से यह साफ होता जा रहा है कि, इस बार सत्ता की चाबी अब बीजेपी को नहीं मिलने वाली। जिससे बीजेपी में खलबली मच गई है। वहीं, फाइनल नतीजे आने से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी बीजेपी विरोधी दलों से समर्थन मांगा है।
हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, मैं जेजेपी, INLD से भी अपील करता हूं कि वे बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ आएं। हमारे साथ सभी को सम्मान मिलेगा, मैं सभी के साथ मिलकर सरकार बनाने की अपील करता हूं।

