ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना धीेरे-धीरे अपने अंतिम चरण तक पहुंच रही है। वहीं सामने आ रहे रूझानों के अनुसार, अभय चौटाला ऐलनाबाद सीट से जीत गए है। उनकी जीत ने पार्टी को थोड़ी खुशी दी है।
बता दें, हरियाणा की 90 सीटों में इनेलो को अब तक सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है। मतगणना के शुरुआती दौर में अभय चौटाला पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जबरदस्त बढ़त हासिल कर जीत हासिल की। पहली जीत से पार्टी काफी खुश है।

