ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए क्लीन स्वीप की भविष्यवाणी करने वाले सबसे अधिक एग्जिट पोल के साथ, सत्तारूढ़ पार्टी निश्चित रूप से इतिहास बना सकती है।
हरियाणा विधानसभा चुनावों में 90 सीटों के लिए तीन प्रमुख दलों – भाजपा, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी के बीच मुकाबला है। देखते हैं परिणाम किसके हक में आएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से आगे चल रहे हैं। रोहतक में गढ़ी सांपला-किलोई सीट से लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज भूपिंदर सिंह हुड्डा प्रमुख हैं।
शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि, हरियाणा के अंबाला कैंट से पांच बार से मंत्री रह चुके अनिल विज अपने निर्वाचन क्षेत्र से अग्रणी हैं,। जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला भी उचाना कलां सीट से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में बड़ौदा विधानसभा सीट पर पहलवान योगेश्वर दत्त अग्रणी। पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगट हरियाणा की दादरी विधानसभा सीट से पीछे हैं।
विभिन्न राजनीतिक संगठनों के 1,169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 68.3% मतदाताओं ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया है।
271/288 मुख्य गणना 145
पार्टी विन / लीड 2014 बदलाव
बीजेपी 177 185 –8
कांग्रेस 88 83 +5
अन्य 16 20 -4

