ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मंगलवार रात को बेल्जियम की रहने वाली 40 वर्षीय पैरालंपियन चैम्पियन मरीकी वरवूर्ट ने इच्छा मृत्यु के जरिए अपने जीवन का अंत कर लिया। बहुत ही दुखद बात है कि, विश्व पैरालंपिक चैम्पियन अब हमारे बीच नहीं रही। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि, बेल्जियम में इच्छामृत्यु को वहां की सरकार ने मंजूरी दे रखी है।
मरीकी वरवूर्ट विश्व की सबसे बेहतरीन पैरालंपियन चैम्पियन की सूची में थी, जिन्होने 2016 की रियो ओलंपिक में अपना अंतिम प्रदर्शन दिखाया था। इस एथलीट ने अपने खेल प्रदर्शन के द्वारा अपनी शारीरिक कमियों को अपनी ताकत बनाया।
मरीकी वरवूर्ट ने रियो ओलंपिक के बाद इच्छा मृत्यु का निर्णय लिया और इस बारे में 2016 पैरालंपिक्स के दौरान हुई प्रेस वार्ता में मरीकी ने कहा, कि मैं अपने ज़िंदगी के प्रत्येक लम्हे का लुत्फ उठा रही हूं” पर एक वह वक्त भी आएगा, जब मैं अपनी ज़िंदगी के एक-एक क्षण के लिए दूसरे की मोहताज़ हो जाउंगी, जो मै अपनी ज़िंदगी में बिल्कुल नहीं चाहती और उस क्षण के लिए मैने इच्छामृत्यु के बारे में सोच रखा है।


