ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद अब पार्टी सुप्रीमों राजकुमार सैनी को धमकी भरा फोन आया ैहै। सैनी गोहाना से पार्टी के उमीदवार भी है। फोन करने वाले शख्स ने धमकी दी है कि, गोहाना छोड़ दो, नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे, तुम्हे गोलियों से भून देंगे। वहीं, राजकुमार सैनी ने तुरंत डीजीपी हरियाणा और एसपी सोनीपत को इस मामले के बरे में सूचित किया।

राजकुमार सैनी ने गोहाना में अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करल यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो सुबह गोहाना के बिट्स कॉलेज में ईवीएम को लेकर गए थे। वहां जाते समय रास्ते में उन्हें एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें उन्हें गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए गोहाना को जल्द से जल्द छोड़ने को कहा।
