ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। लेकिन चुनावी नतीजों का इंतजार न करते हुए प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व प्रधान अशोक तंवर के कार्यकाल में हुई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दी है।
साथ ही उन्होंने सभी मोर्चों को भंग कर दिया है। अब जल्द ही नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद संगठन में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

