ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 अक्तूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान JJP के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लाेगोें के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें इनमें एक डीएसपी भी शामिल हैं।
दरअसल, मतदान के दिन दुष्यंत चौटाला ने गांव डूमर खां खुर्द पहुंचे थे और एक बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था। दुष्यंत का आरोप है कि इसका विरोध करने पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था और वहां मौजूद एक डीएसपी ने शिकायत करने के बावजूद उनकी मदद नहीं की।
दुष्यंत चौटाला पर हमला करने व गिलास फेंककर हमला करने व वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर नरवाना के सदर थाना में पुलिस ने डीएसपी सहित अन्य पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

