ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लंबे समय से अपने रिलेशन को लेकर बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लगातार सुर्खियों मे बने रहते हैं। अब जल्द ही बॉलीवुड का ये चर्चित जोड़ा शादी के बंधन मे बंधने के लिए बेताब है। आलिया-रणवीर की शादी का कार्ड भी अब तो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
कहा जा रहा है कि, आने वाले नव वर्ष 22 जनवरी 2020 को ये दोनो शादी के हसीन बंधन मे बंध जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल इस शादी के कार्ड पर आलिया भट्ट का रिएक्शन भी आया है।
क्या है शादी के कार्ड का सच
बता दें कि, हाल ही में आलिया को एयरपोर्ट पर देखा गया और जब इनसे शादी के कार्ड के बारे में पूछा तो आलिया जोर-जोर से हंसने लगीं और क्या बताऊं कह कर वहां से चली गईं। आलिया के कार्ड के बारे में कोई ख़ास रिएक्शन न मिलने पर ऐसा लग रहा की सोशल मीडिया पर वायरल शादी की खबर महज एक अफवाह है।
अगर सोशल मीडिया पर वायरल शादी के कार्ड की बात करें तो उसमें रणबीर और आलिया का नाम लिखा है पर आलिया के पीता महेश भट्ट की जगह मुकेश भट्ट लिखा है। कार्ड में लिखे गलत नाम से हिंट मिल रहा कि, ये शादी का कार्ड महज़ एक मजाक है।
‘ब्रह्मास्त्र‘ में साथ नज़र आएंगे आलिया-रणवीर
जी हां जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया-रणवीर की जोड़ी साथ नज़र आएगी। बता दें की ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक अलह अंदाज में नज़र आने वाले हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ का लोगो भी लांच किया जा चुका है।



