ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है। हालांकि धीरे-धारे पाकिस्तान का अन्य देश भी साथ छोड़ रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान को इससे फिर भी कोई सबक नहीं मिल रहा है। अपनेे बयानों ये पाकिस्तान की किरकिरी करवाने वाले रेल मंत्री शेख रशिद ने एक बार फिर से भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली है।
दरअसल, पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर बयान देते हुए मंत्री जी ने कहा, ‘ये इस मुल्क को सीरियस थ्रेट है, ये कन्वेंशनल वॉर नहीं होगी। जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन तक टैंक- तोपों चलेंगे या हवाई जहाज या एयर अटैक होंगे और नेवी के गोले चलेंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा बल्कि सीधे- सीधे परमाणु युद्ध होगा।
