भारत, अमेरिका ने व्यापार सौदे के व्यापक विवादों को सुलझाया : Piyush Goyal

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोमवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार सौदे के व्यापक संदर्भों को हल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोमवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार सौदे के व्यापक संदर्भों को हल कर लिया है और लंबित अंतराल को बंद करने के बाद इसकी घोषणा कर सकते हैं।

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में बोलते हुए, पीयूष गोयल ने कहा कि अब तक दोनों पक्षों ने पैकेज की घोषणा की होगी, लेकिन अपने समकक्ष रॉबर्ट लाइटहाइजर के पक्ष में, पहले जापान के साथ और बाद में चीन के साथ व्यापार वार्ता हुयी।  “इसलिए, शायद, व्यापार पैकेज को अंतिम रूप देने में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन हम जो घोषणा करने जा रहे हैं, उसके व्यापक संदर्भों को लगभग हल किया जा चुका है, पीयूष गोयल ने कहा।

हालांकि व्यापक रूप से यह उम्मीद की जा रही थी कि, पिछले महीने न्यूयॉर्क में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुयी बैठक के दौरान एक सीमित व्यापार सौदे की घोषणा की जाएगी पर कुछ उलझे हुए मुद्दों के कारण यह घोषणा नहीं की गयी। इस माह की शुरुआत में अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने कहा कि “कोई संरचनात्मक कारण” नहीं है, फिर क्यों भारत के साथ जल्दी से व्यापार सौदा नगी किया गया।


पियूष गोयल ने कहा कि, लाइटहाइजर और विल्बर रॉस समझते हैं कि दोनों देशों के बीच एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते की वार्ताओं की घोषणा के संकेत देने के लिए अभी भी बहुत संभावनाएं हैं। इस बात लाइटहाइजर और विल्बर रॉस का मानना ​​है कि भारत और अमेरिका को आने वाले दिनों में एक बड़े समझौते पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा संभव है कि द्विपक्षीय समझौते के लिए एक घोषणा की जाए।

बता दें कि, इस साल की शुरुआत में दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर उच्च शुल्क लगाया है और अमेरिका ने भारत की एक प्रमुख व्यापार रियायत वापस ले ली। तब से अब तक एक सीमित समझौते पर काम करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *