हुड्डा के चुनावी क्षेत्र में वोटिंग के दौरान फायरिंग, शख्स के पैर में गोली लगने से हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा के जसिया में फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा के जसिया में फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। गोली लगने वाले शख्स की पहचान पवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ये फायरिंग हुई है। इस मामले में सोमबीर जसिया नामक व्यक्ति पर फायर करने के आरोप लगे हैं।

इस घटना के बाद घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भेजा गया है। बता दें कि जसिया गांव के स्कूल के बाहर का ये हादसा है और जिस दौरान ये घटना हुई, स्कूल के अंदर मतदान चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *