ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतदान खत्म होने पर अभी कुछ ही समय शेष बचा है। वहीं, इस दौरान मेवात के नूंह में कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों में झड़प की घटना सामने आई है। साथ ही पथराव और फायरिंग की भी खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव हुआ और मारपीट हुई। इस घटना में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, हालात पूरी तरह से काबू में बताए जा रहे हैं।
