ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मतदान प्रक्रिया जोरों-शोरों से चल रही है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यन्त चौटाला पर डूमरखां गांव में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि वह डूमरखां गांव में फर्जी पोलिंग का विरोध कर रहे थे, तभी उनके ऊपर हमला किया गया।
दुष्यंत का कहना है कि, उन्हें ग्लास फेंककर मारा गया। इसके अलावा उनके साथ कई लोगों ने धक्का- मुक्की भी की।उन्होंने 6 लोगों पर हमले के आरोप लगाया हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अश्विन शैणवी और डीसी आदित्य दहिया डूमरखां गांव के पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
वोटिंग प्रक्रिया के बीच दुष्यंत चौटाला पर हुआ हमला, गांव में मचा हड़कंप
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मतदान प्रक्रिया जोरों-शोरों से चल रही है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यन्त चौटाला पर डूमरखां गांव में…
