ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। पॉलिग बूथों पर सुबह ही लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, कई पोलिंग बूथों पर वोट डालने आए फिल्मी सितारों को भी देखा गया। वहीं कई सितारों ने वोट डालने के बाद अपनी सेल्फी सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर की है। साथ ही लोगों से वोट डालने की अपील भी की।
एक्टर शाहिद कपूर ने वोट डालने के बाद अपनी सेल्फी सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर की।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और धर्मेंद्र सिंह ने वोट डालने के बाद इस अंदाज में फोटो खिंचवाई।
वहीं पूर्व कांग्रेस नेत्री उर्मिला मातोंडकर ने वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची।
बीजेपी सांसद व एक्ट्रेस हेमा मालिवी भी वोट डालने पहुंची और लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
वहीं केंद्रीय मंत्री समृति इरानी भी वोट डालने पहुंची और 96 वर्षीय बुजुर्ग के साथ फोटो खिंचवाई।

सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजली और बेटे अर्जुन के साथ वोट डालने पहुंचे।





