यमुनानगर में दिखी प्रशासन की लापरवाही, टॉर्च के सहारे हो रहा मतदान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकतंत्र के महायज्ञ में आज मतदाता अपने वोटों की आहुति दे रहे हैं। वहीं प्रदेश के दिग्गज भी वोट डालने अपने-अपने पोलिंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकतंत्र के महायज्ञ में आज मतदाता अपने वोटों की आहुति दे रहे हैं। वहीं प्रदेश के दिग्गज भी वोट डालने अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। वहीं कई जगहों पर प्रशासन की लापरवाही भी नजर आ रही है।

यमुनानगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मॉडल टाऊन में बूथ नंबर में एक छोटा सा बल्ब लगा है, वहीं लाइट की व्यवस्था भी न के बराबर है। मतदान केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि, उन्हेंने मतदान करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा इतना है कि, उन्हें फोन की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *