हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटिंग को लेकर कही ये बात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में सामान्य रूप से मतदान चल रहा है। उन्होंने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में सामान्य रूप से मतदान चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से भारी तादाद में मतदान हो रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार विधानसभा में नई पहल की गई है। करनाल जिले में मूक-बधिर बच्चों मतदाताओं को वोट डालने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान से पहले उन्हें वोट डालने की एक क्लिपिंग दिखाई जा रही है।

इसके साथ ही कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी की भी शिकायतें मिली है। करीबन 15 पोलिंग बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। सूचना मिलते ही समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारी भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि नूह और डबवाली में कुछ झड़पें भी हुई थी। जिनको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कर दिया। असंध के निवर्तमान विधायक बक्शीश सिंह विर्क के बयान पर बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी। उन्होंने कहा, वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *