साइकिल पर मतदान करने पहुंचे सीएम मनोहर लाल, देखें तस्वीर..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। हर कोई अपने मतों का उपयोग करता दिख रहा है, नेता हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। हर कोई अपने मतों का उपयोग करता दिख रहा है, नेता हो या आम आदमी सभी वोटिंग देने पहुंच रहे हैं। सीएम मनोहर लाल भी साइकिल पर अपना वोट देने के लिए करनाल के बूथ में पहुंचे हैं।

बता दें कि प्रदेश के सीएम होने के नाते इस चुनाव में भाजपा के दिग्‍गज नेता मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक भविष्‍य भी दांव पर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्‍व ने मनोहर लाल खट्टर पर भरोसा जताते हुए उनको मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी सौंपी है। मनोहर लाल के नेतृत्‍व में भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में 75 सीट पर जीत का लक्ष्‍य रखा है। सीएम मनोहर लाल को अपने ही इस स्‍कोर का छूना एक बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *