ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने करीब 23 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी जब्त की है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंदर जीत का कहना है कि, हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिया हो गया और जगह-जगह चैकिंग अभियान शुरू किया गया है।
इसी कड़ी में इतनी बड़ी मात्रा में बेनामी नकदी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग, पुलिस और आबकारी विभाग ने पिछले एक महीने में शराब, मादक पदार्थ और 23 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी जब्त की है.

