ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चंद घंटे शेष रह गए हैं। कल यानी 21 अक्तूबर को सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो जाएगा। वहीं, हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पुलिसबल भी पूरी तरह से तैयार है।
चुनाव ड्यूटी में 75000 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सभी रेंज एडीजीपी,आईजी, पुलिस आयुक्त और जिला एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई कसर न छोड़ें।

