ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुडी एक नयी गुत्थी लखनऊ पुलिस ने सुलझाई है। कमलेश तिवारी के हत्यारे जिस होटल में छिपे हुए थे उसका पता लखनऊ पुलिस ने लगा लिया है।
खालसा इन होटल में ठहरे थे हत्यारे
दोनों हत्यारे लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के खालसा इन होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, उसे पुलिस ने सील कर लिया है। पुलिस को कमरे की छान-बिन के दौरान एक बैग बरामद हुआ, जिसमे कुछ खून से रंगे कपड़े और एक तोलिया था, जिस पर खून क धब्बे थे। बरामद सबूतो के आधार पर पुलिस की अगली कारवायी जारी है।
गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों हत्यारे लालबाग खालसा होटल में ठहरे हुए थे। ये जानकारी पुलिस को कैसे मिली इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर फील्ड युनिट के साथ पुलिस की टीम होटल पहुंची, जहां यह हत्यारे छिपे हुए थे। पुलिस मुताबिक इन हत्यारो की पहचान शेख असफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद बतायी जा रही है। ये अपराधी जिस कमरे मे रूके थे, वहां से पुलिस को एक बैग और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं।
हत्या से संबंधित कुछ संदिग्ध वस्तुएं हुई बरामद
होटल के कमरे की छान-बिन के दौरान पुलिस हत्या से संबंधित कुछ संदिग्ध वस्तुएं जैसे अलमारी मे रखा बैग, बैग में पड़ा जिओ फोन का पैकेट, खून के धब्बे लगा तौलिया, शेविंग किट, चश्मे का डिब्बा बरामद हुए। पुलिस कार्रवाई के बाद होटल का कमरा कर दिया गया।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे वारदात को अंजाम देने के रेलगाड़ी से लखनऊ आए थे, जहां से कमलेश तिवारी के घर का पता पूछते हुए वे गणेशगंज पहुंचे थे।



