ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणवी कलाकार और राजनीति में कदम रखने वाली सपना चौधरी को बीजेपी ने वापिस मना लिया है। आज सपना चौधरी ने हरियाणा लोकहित पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया है। बता दें कि शुक्रवार को सपना चौधरी ने हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमों गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा के लिए आज प्रचार करने का वीडियो जारी किया था, लेकिन बीजेपी के कड़े विरोध के बाद सपना ने अपना फैसला बदल लिया और हलोपा के लिए प्रचार नहीं किया।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से टिकट न मिलने पर सपना चौधरी नाराज थी, इसी के चलते सपना ने सिरसा से प्रत्याशी और हलोपा सुप्रीमो और रानियां से प्रत्याशी गोबिंद कांडा के लिए चुनाव प्रचार करने का एक वीडियो जारी किया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था। सूत्रों की माने तो बीजेपी ने सपना चौधरी को मना लिया है और हो सकता है कि सपना को दिल्ली में होने जा रहे चुनावों में जाट बहुल विधानसभा सीट से टिकट दी जाए।

