हरियाणा में आज शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी प्रचार का पहिया..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी प्रचार का आज यानी शनिवार को आखिरी दिन है। शाम 6 बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम जाएगा।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी प्रचार का आज यानी शनिवार को आखिरी दिन है। शाम 6 बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम जाएगा। 6 बजे के बाद नेता चुनावी जनसभाएं और रैलियां नहीं कर सकेंगे। सिर्अ घर घर जाकर ही प्रचार होगा।  इसके साथ ही चुनावी एजेंट को छोड़कर, पार्टी से जुड़ें अन्य कार्यकर्ता या नेता और प्रचारक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, वह उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रह सकते हैं। 

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने जिला चुनाव प्रशासन/पुलिस प्रशासन को गेस्टहाऊस और सरायों में रहने वालों की सूची पर निगरानी रखने व बाहर से आने वाले वाहनों पर कड़ी वजर रखने के निर्देश दिए हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *