ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी पारा गरमाता जा रहा है। नेता मौके की नजाकत को देखते हुए अपना दल बदल रहे हैं।
इसी कड़ी में सोनीपत की राई सीट से चुनाव लड़ चुके राव इंद्रजीत दहिया इनेलो छोड़कर कांग्रेस के उम्मीदवार जयतीर्थ दहिया के समर्थन में उतर गए। वहीं पिछले चुनाव में इंद्रजीत दहिया मात्र तीन वोटों से हारे थे।
