ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया। सीएम मनोहर लाल ने बीजेपी प्रत्याशी सतीश नांदल के लिेए लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान सीएम ने दुष्यंत चौटाला को को गप्पु बताया। उन्होंने कहा कि उचाना में गप्पु और किलोई में भूपेंद्र हुड्डा की जीत नहीं होनी चाहिए।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और उन्होंने किलोई की जनता को इस जहाज में बैठने से मना किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र डुड्डा का दूसरा नाम भ्रष्टाचार है। अगर जनता कांग्रेस या हुड्डा को वोट डालती है, तो भ्रष्टाचार को वोट डालती है।

