ISRO की नकल से NASA ने बनाया खास स्पेस सूट: क्या है खासियत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-NASA ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बेहद खास किस्म का स्पेस सूट बनाया है, जिसे किसी भी आकार का व्यक्ती पहन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-NASA ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बेहद खास किस्म का स्पेस सूट बनाया है, जिसे किसी भी आकार का व्यक्ती पहन सकता है। बता दे कि इससे पहले स्पेस मे जाने के लिए कोइ ऐसा सूट नही तैयार किया गया था, जिसमे सब आकार के व्यक्ति फिट हो सके। अब NASA ने नई पीढी का का स्पेस सूट बनाया है, जो कि ISRO की नकल से तैयार किया गया है। NASA के बनाये इस स्पेस सूट मे हर आकार- की ऊंचाई का स्पेस यात्री फिट हो सकता है।

मिशन गगनयान से जूड़ा भगवा रंग

जहां NASA ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खास प्रकार का सूट तैयार किया है, वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ( ISRO) ने भी अपने मिशन गगनयान के लिए भगवा रंग का स्पेस सूट तैयार किया है। मिशन गगनयान के लिए उपयोग होने वाले भगवा रंग के स्पेस सूट की तस्वीरें कुछ सप्ताह पहले ही मीडिया के ज़रिए देश की जनता सामने आई थीं।

NASA ने भी ISRO की नकल से अपने अंतरिक्षयात्रियों का विशेष प्रकार का स्पेस सूट तैयार किया है, जिसे किसी भी आकार का व्यक्ति सरलता से पहन सकता है।  NASA के स्पेस सूट की खासियत यह है कि, अंतरिक्ष मे चलते समय सूट के आकार के यात्री के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। NASA ने इस सूट को बनाने मे बहुत से बदलाव किये है, जिसे पहनने मे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आये। NASA का स्पेस सूट अपोलो के समय के स्पेस सूट जैसा ही है।

21 अक्टूबर को होगी महिला स्पेस वॉक

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मार्च 2019 में होने वाली महिला स्पेस वॉक को स्थगित करने का कारण उनके आकार के हिसाब से स्पेस सूट का ना होना था पर NASA के नये तरीके के बनाये स्पेस सूट के बाद यह वॉक आने 21 अक्टूबर को होनी है।

क्या है सूट की खासीयत

NASA के नये तरीके के बनाये स्पेस सूट को डिजाइनर क्रिस्टीन डेविस ने तैयार कीया है। क्रिस्टीन डेविस ने बताया कि उन्होंने इस सूट को सफेद, नीले और लाल रंग के मिश्रण से अंतरिक्ष में जाने के लिएतैयार किया है।

इस की खासियत है की इसे किसी भी उंचाई का, किसी भी आकार का अंतरिक्ष यात्री पहन सकेगा। NASA ने यह सूट मून मिशन अर्टेमिस  2024 के लिए तैयार किया है और इसे एक्सप्लोरेशन एक्स्ट्राव्हीकुलर मोबिलिटी यूनिट का नाम दिया है। NASA के स्पेस सूट में लगे लाइफ सपोर्ट सिस्टम से 6 दिनों तक अंतरिक्ष यात्री अपने आप को सुरक्षित रख सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *