ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में आप नेता अनिल पांडे को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आप नेता अनिल पांडे ने ईवीएम की फोटो खींचकर फेसबुक पर ‘लोक तंत्र खतरे में है’ ये लिखकर डाली थी । जिसके बाद पुलिस ने नेता को उनके आवास से पकड़कर हिरासत में ले लिया।
बता दें कि अनिल पांडे आम आदमी पार्टी में संगठन मंत्री के पद पर हैं। आज आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सिटी थाने में फरसा लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के हाथों की कठपुथली बन चुकी है। वे अपने समर्थकों के साथ थाने में ही बैठे हैं।

