सोनाली फौगाट और नौक्षम चौधरी कुछ इस तरह जुटी हैं चुनावी प्रचार में….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रही वोटिंग के चलते सभी पार्टियों के नेता और उनके स्टार प्रचारक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रही वोटिंग के चलते सभी पार्टियों के नेता और उनके स्टार प्रचारक जनता के बीच वोट की अपील करते दिख रहे हैं। वोटिंग के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में दिन- रात एक करके पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार करने में जुटे हुए हैं। भाजपा ने इस बार इन दो महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारकर इनके विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त वोट बंटोरने की कोशिश की है। जिसमें एक टिक टॉक स्टार सोनाली फौगाट और एक दूसरी विदेश से भारत आई नौक्षम चौधरी शामिल हैं। दोनों महिला प्रत्याशी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।

दोनों महिला उम्मीदवार कड़ी मेहनत कर रही हैं, वे इस वक्त 14- 14 घंटे चुनावी प्रचार कर रही हैं। दोनों के रहन- सहन में भी बदलाव आया है। जहां सौनाली फौगाट की नींद पूरी नहीं हो रही और वे गाड़ी में ही बैठकर 5- 5 मिनट की झपकी ले रही हैं, वहीं नौक्षम बुखार और गला खराब होने के बाद भी दवाई लेकर प्रचार कर रही हैं।

sonali2

बता दें कि सोनाली फौगाट आदमपुर से चुनावी मैदान में उतरी हैं, वे बताती हैं कि सुबह 7 बजे से रात के 12 बजे तक प्रचार होता है, उसके बाद अगले दिन की प्लानिंग करते हुए 2 बज जाते हैं। जिसके बाद सुबह 6 बजे उठकर फिर प्रचार पर निकलती हैं, इस दौरान वे गाड़ी में 5-5 मिनट की झपकी लेकर नींद पूरी करने की कोशिश करती हैं। सोनाली बताती हैं कि प्रचार के दौरान लोग टिक- टॉक वीडियो की फरमाइश करते हैं, लेकिन समय न मिलने के कारण बना नहीं पा रही हैं। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं।

वहीं, पुंहाना सीट से नौक्षम चौधरी चुनावी मैदान में उतरी हैं। वे कहती हैं कि कभी उन्होंने राजनीति में आने का सोचा नहीं था, लेकिन अपने पैतृक गांव आकर लगा कि अपने लोगों की आवाज बनूं और इसके बाद चुनाव लड़ने की ठानी। लंदन में आराम की जिंदगी छोड़कर पिछड़े इलाके में नौक्षक प्रचार कर रही हैं, वे कहती हैं कि यहां रहन- सहन में बदलाव आया है।

27 वर्षीय नौक्षम के पिता रिटायर्ड जज हैं और उनकी माता हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं। नौक्षम ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास क्षेत्र में ग्रेजुएशन किया है। इटली से लग्जरी ब्रांड मैनेजमेंट और लंदन से कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री भी की है। नौक्षम बताती हैं कि सुबह 6 बजे से प्रचार के लिए निकलती हैं, 12 बजे के बाद अगले दिन की प्लानिंग होती है, फिर सोते हुए 3 बज जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार में बोलते हुए गला भी खराब हो गया है, वहीं बुखार भी है, लेकिन दवाईयां लेकर वे प्रचार के लिए निकलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *