ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा प्रत्याशी शशि रंजन परमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण उन्हें भिवानी के स्पेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शशि रंजन दिल की बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। देर रात उन्हें तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल डॉक्टर ने उनकी हालत सामान्य बताई है और कहा है कि जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।
बता दें कि राजपूत समाज के पूर्व विधायक बीजेपी प्रत्याशी शशि रंजन परमार तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 2000 में शशि रंजन परमार इनेलो के विधायक भी चुने गए थे। बीजेपी की पहली सूची में भिवानी में राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया था, जिस कारण राजपूत समाज ने नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन फिर बीजेपी ने नाराजगी दूर करने के लिए शशि परमार को तोशाम और नारायणगढ़ से सुरेंद्र राणा को टिकट दी थी।

