जब भी हरियाणा आता हूं, तो लगता है अपने घर आया हूं- पीएम नरेंद्र मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में अपनी पहली रैली के लिए बल्लभगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में अपनी पहली रैली के लिए बल्लभगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को संबधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम मनोहर लाल को फिर से जिताने के लिए अपने प्रचार का भी आज शुभारंभ किया है।

modi f11

पीएम मोदी का भाषण-
पीएम ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से हरियाणा में हो रहा विकास पूरे तरीके से कनेक्टिविटी में दिखाई दे रहा है। एक से बढ़कर एक यातायात कनेक्टिविटी योजना तैयार हो रही है। जिसमें KGP हो, KMP, नई रेलवे लाइन या माझावली पुल का निर्माण हो। क्षेत्र की हर जरूरत को देखते हुए ही हजारों- करोड़ों की योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। वहीं, कनेक्टिविटी का फायदा उद्योगों और लोगों को मिल रहा है। मोदी ने कहा कि जो योजनाएं चल रही हैं, उससे राज्य की अर्थव्यवस्था बदलेगी।

modi f6

हरियाणा में पहले सरकारी भर्ती का मतलब रिश्तवखोरी और युवाओं से लूट होता था, नौकरियों के लिए जितने खेल राज्य में होते थे, उसे देखते हुए उन्होंने कई नेताओं को जेल भी पहुंचाया। पीएम ने कहा कि अब स्थिति बदल चुकी है और पहले जहां पर्खी- खर्ची हर घर की कथा थी, इससे राज्य का हर घर परेशान था। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल बधाई के पत्र हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी बीमारी को ठीक कर दिया और अब सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को किसी के भी आगे- पीछे चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

modi f7

आयुष्मान योजना के चलते राज्य के 25 हजार गरीबों को फायदा हुआ है, इस योजना से वे मुफ्त में इलाज करा चुके हैं। भावांतर योजना का भी किसानों को लाभ हुआ है, सरकार बीज से लेकर खाद की पूर्ति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

modi f5

भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जो भी प्रयास केंद्र में हुए, मनोहर लाल और उनकी टीम ने वो सभी हरियाणा में लागू करने का प्रयास किया है। जिसमें 9 लाख शौचालय बनाए, इससे खुले में शौच से मुक्ति मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 32 लाख से ज्यादा घर बनाए गए। 2032 में देश के हर नागरिक के पास अपना घर होगा, ये भी प्रयास किए जा रहे हैं। बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए हरियाणा को बधाई।

modi f9

हमारे श्रमिक वर्ग के लिए भी पहली बार सार्थक काम किए जा रहे हैं। हमारा जोर है कि श्रमिक साथियों को जीवनभर सुरक्षा मिले और 60 साल की आयु के बाद 3 हजार रुपये की नियमित पेंशन इसी सुरक्षा चक्र का भी हिस्सा है।

modi f1

हमने ये भी कहा था कि छोटे किसानों, खेत मजदूरों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को हर महीने पेंशन की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही व्यापारियों और कारोबारियों को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड को गठन करेंगे।

modi f

हमारे किसान, मजदूर, बहनें, क्षमिक देश के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ है और इन्हें मजबूत करने के लिए अनेक कदम भी उठाए गए हैं। सरकार बनने पर शहीदों के बच्चों की सकॉलरशिप को बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।

modi f4

देश केवल विकास चाहता है और अब विरोध- प्रतिरोध की राजनीति नहीं चलेगी, जिसके लिए भाजपा के साथी ईमानदारी से प्रयास करने में जुटे हैं। बीजेपी का संकल्प पत्र उनके समर्पण का दस्तावेज होता है। हर संकलप को पूरा करने के लिए हम तेजी से काम करे रहे हैं।

modi f8

मोदी ने कहा कि पांच साल पहले जब मैं हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाने की बात करता था, तो विपक्ष कहता था कि मोदी जी बताओ आपका कप्तान कौन है? पीएम ने कहा कि मेरा जवाब होता था कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिले, तो एक मजबूत कप्तान जरूर राज्य को मिलेगा, इसके साथ ही एक मजबूत टीम भी हरियाणा को मिलेगी।

modi f2

पीएम ने ये भी कहा कि जब भी मैं आपके बीच हरियाणा आता हूं, तो ऐसा लगता है कि अपने घर आ रहा हूं। हरियाणा का विकास और लोगों के जीवन में बदलाव हमेशा से ही मेरी प्राथमिकता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *