ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने दो युवकों को पेट दर्द होने पर उन्हें प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए कह दिया। इसेक बाद युवकों ने डॉक्टर के खिलाफ चतरा जिले के सिविल सर्जन अरुण कुमार पासवान से शिकायत की है।
दरअसल, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों गोपाल गंझू और कामेश्वर जानू को प्रेग्नेंसी टेस्ट के अलावा एचआईवी और हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने को भी कहा। वहीं मामला सामने आने के बाद डॉक्टर ने अपने सभी आरोपों को झुठला दिया है।

