ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-BCCI के अगले अध्यक्ष पद के तौर पर चुने गए सौरव गांगुली ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “मै बहुत खुश हूँ कि, मुझे ऐसे समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए चुना गया, जब बोर्ड की छवि काफी बिगड़ी हुई है। बता दें कि BCCI के अध्यक्ष पद के लिए बृजेश पटेल भी चुने गए हैं।
BCCI के नए पद का करोभार संभालने जा रहे उमीदवार गांगुली ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत अच्छा अहसास है, कि मैंने देश के लिये खेला है और भारतीय क्रिकेट का कप्तान भी रह चूका हूं। गांगुली ने कहा कि मुझे ऐसे समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष चुना जायगा, जब बोर्ड की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, “ऐसे में यह मेरे लिए चुनौती भरा अवसर रहेगा” और मेरी पहली कोशिश यही होगी कि क्रिकेटरों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
जय शाह BCCI के नए सचिव
बता दें कि जहां एक और गांगुली BCCI के नए अध्यक्ष का पद का कार्यभार संभाल सकते हैं , वही गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया जा सकता है। यदि सूत्रों की सुनी जाये तो BCCI की सोमवार को होने वाली अनौपचारिक बैठक में सचिव पद के लिए जय शाह और कोषाध्यक्ष पद पर केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल की नियुक्ति की जा सकती है।
क्या होगा परिमणाम
दिलचस्प बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष के तौर पर किसे चुना जाना है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। BCCI अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे सौरव गांगुली और बृजेश पटेल है। इस सम्बंधित मिली जानकारी के अनुसार सौरव गांगुली, बृजेश पटेल को पछाड़ सकते हैं।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार निर्धारित की गयी है। माना जा रहा है कि सभी उम्मीदवार बिना किसी विरोध के अपने-अपने पदों के लिए चुने जायेंगे। हालांकि 47 साल के गांगुली वर्तमान समय में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष है पर बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के तौर पर भी चुने जा सकते हैं।



